रूपवास: भरतपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी सौरभ को किया गया गिरफ्तार
भरतपुर। रूपवास थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा अभियान के तहत छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी सौरभ पुत्र भरतसिंह (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को नगला खान निवासी सौरभ ने 6-7 साथियों के साथ प्रार्थी के परिजनों से मारपीट की और उनकी पुत्री से अभद्र व्यवहार किया था।