देवास। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित वाइन शॉप पर देर रात हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सेल्समैन से पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ था।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर प्रवीण वर्मा और उसके साथियों द्वारा सेल्समैन सतीश यादव के साथ मारपीट करने और शराब दुकान का शटर लगाकर धमकी देने का आरोप है।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण वर्मा, अरुण, अंकित भंडारी और दिनेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews