देवास। डी-मार्ट से खरीदी गई काजू कतली के पैकेट में फफूंद मिलने का मामला सामने आया है। केलादेवी चौराहा निवासी सुनील गुर्जर के मुताबिक उन्होंने 16 सितंबर को डी-मार्ट से 250-250 ग्राम के काजू कतली के दो पैकेट खरीदे थे। घर पहुंचने के बाद उसी दिन एक पैकेट की मिठाई में फफूंद दिखाई देने का आरोप है।
सुनील के अनुसार उन्होंने मामले की शिकायत उसी दिन डी-मार्ट पहुंचकर की, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि अगले दिन भी वह शिकायत लेकर पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारी के आने का इंतजार करने के लिए कहा गया।
आज दोपहर सुनील दोबारा फफूंद लगी बताई जा रही मिठाई का पैकेट लेकर डी-मार्ट पहुंचे। उनका आरोप है कि इस दौरान भी पैकेट वापस लेने या मामले का तत्काल समाधान करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद बीएनपी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं जब मीडिया ने डी-मार्ट के मैनेजर और कर्मचारियों से पूरे मामले को लेकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की, तो वे कैमरे के सामने आने और सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए।
हालांकि, मिठाई में फफूंद होने का आरोप ग्राहक की ओर से लगाया गया है। इसकी वास्तविक स्थिति, उत्पाद की गुणवत्ता और पैकेट की स्थिति की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।
अब सवाल यह है कि यदि ग्राहक की शिकायत में तथ्य नहीं है, तो डी-मार्ट प्रबंधन सामने आकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता? और यदि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सही पाई जाती है, तो ग्राहक की शिकायत पर तत्काल समाधान क्यों नहीं हुआ?
फिलहाल ग्राहक ने मामले में उचित कार्रवाई और समाधान की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी या अन्य जिम्मेदार विभाग इस मामले में जांच करते हैं या नहीं।
Hello Dewas Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस खबर में खाद्य पदार्थ में फफूंद मिलने और शिकायत का समाधान नहीं होने संबंधी जानकारी संबंधित ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोपों और मौके पर सामने आए घटनाक्रम के आधार पर प्रस्तुत की गई है। Hello Dewas ने खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता या फफूंद की मौजूदगी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। मामले की वास्तविकता संबंधित विभाग की जांच और डी-मार्ट प्रबंधन के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट होगी। डी-मार्ट प्रबंधन या संबंधित पक्ष का कोई आधिकारिक जवाब प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews