रामनगर में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई ओवररेटिंग पर देशी व विदेशी शराब की दुकानों पर छापामारा है
#रामनगरहैडलाइन - जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में रामनगर प्रशासन ने ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रानीखेत रोड और भवानीगंज स्थित देसी व विदेशी शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की है, अवैध रूप से तय दरों से अधिक मूल्य #ओवररेट पर शराब बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम ने संयुक्त टीम का गठन किया टीम ने रानीखेत रोड और भवानीगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों पर दबिश दी और ओवररेटिंग के मामले पकड़े है, कार्रवाई के दौरान एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, रेट लिस्ट और बिक्री रिकॉर्ड का सघन निरीक्षण किया, अनियमितताएं और तय मूल्य से अधिक दाम वसूलने की पुष्टि होने पर संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ता हितों से खिलवाड़ और सरकारी नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि भविष्य में भी किसी दुकान पर ओवररेटिंग या आबकारी नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उक्त दुकानों के खिलाफ कार्यवाही कि जाएगी, इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कि दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
#IASDEEPAKRAWAT #Dmnainital #gopalsinghchouhansdm
#Sdmramnagar #aabkaarivibhag
#newsviral #Newsvideo #allfollowers
#रामनगरहैडलाइन