पूरनपुर: किसानों की मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो होगा विरोध: राकेश टिकैत
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पूरनपुर पहुंचे। यहां संगठन के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, स्वराज सिंह, सत्यपाल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किसान नेताओं के साथ हुई वार्ता में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।