लाडनूं: शहर लाडनूं में एक मकान में मिला अधेड़ का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
Ladnu, Nagaur | May 31, 2024 लाडनूं शहर के पन्नाजी की बगीची के पास स्थित एक मकान मे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों को बदबू आने के बाद इसकी सूचना लाडनूं पुलिस को दी। सूचना के बाद लाडनूं थानाधिकारी महिराम विश्नोई मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया की अजय विनायका लाडनूं का रहने वाला था।