जमुई: शहर के बोधवन तालाब चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का पूर्व विधायक अजय प्रताप ने किया उद्घाटन
Jamui, Jamui | Dec 6, 2024 शहर के बोधवन तालाब चौक रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जमुई विधानसभा के पूर्व विधायक अजय प्रताप और बैंक प्रबंधक कुमार गंधर्व के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक कुमार गंधर्व ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है।