जमुई: पूर्वी चंपारण से भटककर युवती जमुई सदर अस्पताल पहुंची, आश व स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को सौंपा
Jamui, Jamui | Dec 6, 2024 पूर्वी चंपारण से भटककर एक युवती शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब जमुई सदर अस्पताल पहुंच गई। जहां मौजूद आशा कर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से उसे 112 पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सरसोला गांव निवासी मुकेश पंडित की 24 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है।