जमुई: बेलाटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार वृद्ध की हुई मौत, 4 लोग घायल, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Dec 5, 2024 बेलाटांड़ गांव के पास गुरुवार को दिन के करीब 10:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।