जमुई: श्रम संसाधन विभाग कार्यालय के पास 72 बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियोजनालय जमुई द्वारा दिया गया टूल किट
Jamui, Jamui | Dec 5, 2024 श्रम संसाधन कार्यालय के पास गुरुवार की दोपहर 2 बजे के करीब 72 बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियोजनालय जमुई के द्वारा टूल किट दिया गया। बताया जाता है कि यह कार्यक्रम डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय जमुई द्वारा बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने को लेकर दी गई है।