जमुई: महिसौड़ी रोड स्थित वी-2 मॉल से बेखौफ चोर ने ऑपरेटर का मोबाइल, पैसा व अन्य सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 6, 2024 गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि शहर के महिसौड़ी रोड स्थित वी-2 मॉल से बेख़ौफ़ चोर ने ऑपरेटर का एंड्रॉइड मोबाइल, 2500 रुपया नगद, दो बैग और कपड़ा की चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस वक़्त हुई जब शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे ऑपरेटर सोकर उठे तो देखा कि उसके सिर के नीचे रखा मोबाइल व अन्य सामान गायब है।