हाथरस: जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 9 जुलाई (गुरुवार) का अवकाश घोषित किया।
हाथरस जनपद में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और विभिन्न इलाकों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, जनपद हाथरस के समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की सभी शिक्षण गतिविधियाँ गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को पूर्णतः स्थगित रहेंगी। अभिभावक और बच्चे ध्यान दें कि कल स्कूलों में अवकाश रहेगा।
.
.
.
.
.
.
.
.
[ Hathras | Hathras City News | UP News | Hindi News | Uttar Pradesh | Hathras Police | UP Police | Breaking News | ATCard | Viral News | हाथरस | हिंदी खबर | यूपी न्यूज़, Mursan, Sasni, Sikandrarau, Sadabad, Sahpau, सासनी, सिकंदराराऊ, सादाबाद, मुरसान, सहपऊ, जलेसर, students, girls, boys, men, women, school, college, movies, music, #fbreels #instareels ]
Hathras, Hathras | Jul 8, 2026