हाथरस: कैलाश ढाबा गैंगवार फायरिंग कांड का ₹25,000 का इनामी आरोपी हेमू ठाकुर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर, न्यायालय ने भेजा जेल।
हाथरस के कुख्यात कैलाश ढाबा गैंगवार मामले में पुलिस टीमों को चकमा देकर 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी हेमू ठाकुर (निवासी गंगचौली, हाथरस जंक्शन) ने मंगलवार शाम को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 18 जून को हतीसा गांव के पास दो गुटों में भीषण गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा ने 6 आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। इनमें से दो आरोपी मोना ठाकुर और शानू पहले ही पुलिस एनकाउंटर में पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हो चुके हैं। हेमू के सरेंडर के बाद अब पुलिस बाकी 3 फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
[ Hathras | Hathras City News | UP News | Hindi News | Uttar Pradesh | Hathras Police | UP Police | Breaking News | ATCard | Viral News | हाथरस | हिंदी खबर | यूपी न्यूज़, Mursan, Sasni, Sikandrarau, Sadabad, Sahpau, सासनी, सिकंदराराऊ, सादाबाद, मुरसान, सहपऊ, जलेसर, students, girls, boys, men, women, school, college, movies, music, #fbreels #instareels ]