हाथरस: मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का औचक निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को दिए सख्त निर्देश।
हाथरस जनपद के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैयार हो रहे लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट, सीमेंटेड क्रिकेट केज, शूटिंग रेंज और बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्यों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के समय PWD के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा और उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव भी मौजूद रहे। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी काम तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को जल्द से जल्द आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकें।
.
.
.
.
.
.
.
,
[ Hathras | Hathras City News | UP News | Hindi News | Uttar Pradesh | Hathras Police | UP Police | Breaking News | ATCard | Viral News | हाथरस | हिंदी खबर | यूपी न्यूज़, Mursan, Sasni, Sikandrarau, Sadabad, Sahpau, सासनी, सिकंदराराऊ, सादाबाद, मुरसान, सहपऊ, जलेसर, students, girls, boys, men, women, school, college, movies, music, #fbreels #instareels #sports #cricket ]