जगदलपुर: लातूर गांव में सन्नी लियोन को महतारी वंदन की पैसे मिलने के मामले में कलेक्टर हरीश एस ने दी प्रतिक्रिया
लातूर गांव में सन्नी लियोन नाम के खाते में महतारी वंदन की किश्तें जमा होने के मामले में सोमवार को शाम 5 बजे कलेक्टर हरीश एस ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मामले में जिस व्यक्ति के खाते में पैसा जा रहा था ,उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।इस मामले में और जो भी दोषी है उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।