जगदलपुर: गीदम रोड पर BR कोल्ड स्टोरेज के पास लगा लंबा जाम व घंटों फंसे रहे लोग, ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खोला जाम
सोमवार को सुबह 11 बजे गीदम रोड स्थित BR कोल्ड स्टोरेज के पास गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। इस जाम से छोटे बच्चों से लेकर आम जन तक परेशान होते रहे। दरअसल BR कोल्ड स्टोरेज के पास ही बायपास सड़क है ,जिसमें दोनों ओर मालवाहक वाहन खड़े होने के कारण नेशनल हाइवे वाहनों का जाम की स्थिति बन रही है।