जगदलपुर: नगर निगम ने लालचर्च सहित अन्य चर्चों में चलाया स्वच्छता अभियान, MIC सदस्यों ने लिया अभियान का जायजा
25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के क्रिसमस पर्व को देखते हुए नगर निगम ने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लाला चर्च के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान का जायजा लेने निगम में स्वच्छता विभाग के सभापति नरसिंह राव,शिक्षा विभाग के सभापति योगेन्द्र पांडे और PWD विभाग के सभापति यशवर्धन राव लाल चर्च पहुंचे और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।