जगदलपुर: अनुकूल देव वार्ड में नाली निर्माण के दौरान विवाद, वार्डवासी ने ठेकेदार से की मारपीट, ठेकेदार संघ पहुंचा थाने
सोमवार शाम 4 बजे नगर के अनुकूल देव वार्ड में दो पक्षों में विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि नाला निर्माण कार्य के दौरान वार्ड के व्यक्ति रॉनी मोजेस द्वारा पहले काम कर रहे कर्मचारियों से बदसलूकी की गई इसके बाद जब निगम के ठेकेदार सुमित शुक्ला वहां पहुँचे तो उनसे मारपीट की गयी। जिसके बाद बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।