जगदलपुर: चिड़ियपदर में बड़े धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय गुरु पर्व समारोह, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
बाबा गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में सतनामी समाज द्वारा बस्तर ब्लॉक के चिड़ियपदर में गुरु पर्व समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। गुरु गद्दी व जैतखंभ की पूजा अर्चना करने के पश्चात पंथी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बस्तर जिले व कोंडागांव जिले से समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।