दिनारा: नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव की नहर के चाट से मिली महिला के शव की हुई पहचान
Dinara, Rohtas | Sep 9, 2026 दिनारा के नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के समीप नहर के चाट से मंगलवार सुबह बरामद महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान आज बुधवार कि दोपहर सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी बिगन राम की पत्नी दुखी देवी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई थी। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने दी जानकारी।