बरसाती पानी के विवाद में पड़ोसी पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार
बालोद। जिले के ग्राम कोरगुड़ा में बरसाती पानी की निकासी के लिए सोखता निर्माण कराने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में उत्तरा देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में बालोद पुलिस ने आरोपी युवराज उर्फ दानी देवांगन (40) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि युवराज ने उत्तरा के सिर पर बांस की लाठी से वार किया और फिर फावड़े से कई बार हमला कर दिया। घायल को बेहोशी की हालत में बालोद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया।
#crime #attack #murder #latestnews #murdermystery