बालोद जिले के डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। खरखरा जलाशय के किनारे स्थित ग्राम घोरदा के बैना हाउस रिसॉर्ट में वन विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। मौके से लाखों रुपए कीमत की लकड़ियां होने का अनुमान है, हालांकि इनकी वास्तविक कीमत का आकलन अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, रिसॉर्ट में लकड़ी की वर्कशॉप संचालित होने की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान बीजा सहित विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियां, दरवाजे, चौखट, बेड और फर्नीचर बनाने की सामग्री मिली। लकड़ी काटने में इस्तेमाल की जा रही मशीन को भी अधिकारियों ने सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट संचालक लकड़ी से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद विभाग ने मौके पर जांच और जब्ती की कार्रवाई की। गुरुवार को भी अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर लकड़ी और फर्नीचर की गणना की।
फिलहाल वन विभाग लकड़ी के स्रोत और दस्तावेजों की जांच कर रह