बक्सर: नगर थाने में एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की, त्वरित निपटारे का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | May 28, 2026 नगर थाना बक्सर में एसपी शुभम आर्य ने लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अनुसंधानकर्ताओं एवं थाना पदाधिकारियों को कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।