मुगलसराय: पड़ाव क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस ने चलाया डंडा, कटा तगड़ा चालान
पड़ाव क्षेत्र में पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी का भारी चालान काटा। जांच में साइलेंसर में अवैध संशोधन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। महंगी बुलेट का महंगा चालान देखकर वाहन स्वामी भी हैरान रह गया।सोमवार दोपहर 01 बजे पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में मॉडिफिकेशन न कराने की अपील की।