मंसूरचक: मंसूरचक में स्कूल से टीसी लेकर लौट रही छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, परिजनों में कोहराम
मंसूरचक प्रखंड के मध्य विद्यालय अब्बासपुर पूर्वी से टीसी लेकर घर लौट रही चंदन पासवान की 14वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी की मौत ट्रैक्टर से ठोकर लगने से हो गयी. घटना की जानकारी बुधवार की दोपहर 12:00 बजे मिली. परिजनों ने बताया कि आंचल वर्ग अष्टम पास का टीसी लेकर विद्यालय से अपनी साईकिल की सवारी से घर लौट रही थी.