मंसूरचक: मंसूरचक थाना में राम नवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने दिए निर्देश
मंसूरचक थाना परिसर में थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 4:00 बजे रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मंसूरचक थाना क्षेत्र में रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भयमुक्त, अपराध मुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण कायम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी.