मंसूरचक: वायरल वीडियो मामले में मंसूरचक थानाध्यक्ष निलंबित, अभिकान्त मिश्रा बने नए थानाध्यक्ष
वायरल वीडियो मामले में मंसूरचक थाना अध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता को एसपी मनीष ने सस्पेंड कर दिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे मिली. नवनियुक्त थाना अध्यक्ष अभिकांत मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. बताते चले की पिछले दिनों मंसूरचक थाना अध्यक्ष द्वारा गाली गलौज करते वीडियो वायरल हुआ था.