मंसूरचक: मंसूरचक में रामनवमीं पर्व पर बजरंग दल ने निकाली शोभा यात्रा, दर्जनों लोग हुए शामिल
मंसूरचक में राम नवमी पर्व को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग दल द्वारा रविवार की दोपहर 03:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा का नेतृत्व युवा शशक्तिकरण संघ के जिला अध्यक्ष बजरंग दल अमीत कुमार गुप्ता ने किया. शोभा यात्रा समसा से चलकर कस्टोली, गणपतौल, मेन बाजार मंसुरचक, फाटक चौक मंसुरचक, हवासपुर सहित अन्य गांवों में भी निकाला गया.