मंसूरचक: मंसूरचक में शिक्षा और समाज सेवा के लिए लोगों को सम्मानित किया गया
मंसूरचक प्रखंड के बालेश्वर रामापती सुमिंत्रा भवन कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र बोढ़न कुमार ने किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सामुहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत संस्कृत के ब्याख्याता पंडित रामचन्द्र झा ने समारोह को संबोधित किया.