मंसूरचक: अहियापुर में भाजपा स्थापना दिवस पर गर्मी में विधायक ने बांटे कंबल
मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर बछवारा विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे गरीबों के बीच भीषण गर्मी में कंबल का वितरण किया. गर्मी के मौसम में कंबल वितरण किए जाने के बाद लोगों में तरह-तरह की बातें की जा रही है.