अरवल में प्रशासन बनाम पत्रकार मीडिया के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मुकाबला, तीन रन से जीती प्रशासन की टीम
दिवाली के अवसर पर खेल के मैदान में दिखा आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का अनूठा संदेश
अरवल। दीपावली के पावन अवसर पर अरवल में पुलिस प्रशासन और पत्रकार मीडिया के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में पुलिस प्रशासन की टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक किरण गोरख जाधव ने किया, जबकि पत्रकार प्रेस, डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की टीम की कप्तानी पत्रकार राजू कुमार सिंह ने संभाली।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार मीडिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 106 रन बनाए। इसके जवाब में मैदान पर उतरी प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 109 रन बनाकर तीन रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।
इस मैत्री मुकाबले की सबसे खास बात यह रही कि प्रशासन और पत्रकारों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आम जनता के साथ मिलकर खेल भावना, आपसी तालमेल और भाईचारे की मिसाल पेश की।
यह आयोजन केवल क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि समाज में पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध, विश्वास, जागरूकता और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक सराहनीय प्रयास है। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस पहल ने उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता का खूबसूरत संदेश दिया। Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Nov 8, 2026