गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से 20 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ एक युवक और महिला को किया गया गिरफ्तार
गाजियाबाद में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी पश्चिम बंगाल राज्य से गांजे को लाकर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे, जिनको गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 20 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।