गाज़ियाबाद: गांव कैथवाडी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर की गई फायरिंग, बाल-बाल बचा बाइक सवार
निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैथवाडी में झगड़े की रंजिश में कुछ आरोपियों ने बाइक सवार युवक पर पांच राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर और छानबीन की। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, मगर लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया था।