गाज़ियाबाद: राधेश्याम पार्क निवासी महिला को पति ने रुपयों के लिए बेल्ट से पीटा, पति पर लगे हैवानियत के आरोप
राधेश्याम पार्क निवासी महिला ने रुपयों के लिए पति पर उसको और बेटे को बेल्ट से पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग मिलकर दोनों को प्रताड़ित करते हैं। तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।