गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पति ने छिपकर पत्नी का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, रुपए नहीं देने पर किया वायरल
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पति पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने मामले में पति समेत तीन के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।