➡️ मां ताप्ती उद्गम स्थल पर 50 हजार दीपों से रोशन हुआ मुलताई
सेवा संकल्प अभियान के तहत मुलताई स्थित मां ताप्ती उद्गम स्थल पर विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख के आतिथ्य में लगभग 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके अलावा जिले की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं, सड़क मार्गों और स्वास्थ्य केंद्रों सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर भी लाइटिंग की गई। कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने इन आयोजनों में सहभागी बनकर “आशीर्वाद का दीया” जलाया।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#आशीर्वाद_का_दीया
#AshirwadKaDiya
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul