➡️ गुणवत्ता प्रबंधन में बोरदेही वितरण केंद्र की बड़ी उपलब्धि, बेहड़ी उपकेंद्र आईएसओ प्रमाणित
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वृत्त बैतूल अन्तर्गत बोरदेही वितरण केंद्र के ग्राम बेहड़ी स्थित 5 एमवीए 33/11 के.वी. उपकेंद्र को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाण-पत्र एलएमएस सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा जारी किया गया है। प्रमाण-पत्र के अनुसार उक्त उपकेंद्र की कार्यप्रणाली को आईएसओ 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के मानकों के अनुरूप पाया गया है। प्रमाण-पत्र में उपकेंद्र के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र, 33 केवी लाइन, 11 केवी लाइन एवं वितरण ट्रांसफार्मर के वितरण एवं संचालन संबंधी कार्यों को शामिल किया गया है। प्रमाण-पत्र की प्रारंभिक पंजीयन तिथि एवं प्रमाण-पत्र जारी होने की तिथि 15 सितंबर 2026 है तथा इसकी वैधता 14 सितंबर 2027 तक है।
प्रमाण-पत्र का पुनर्प्रमाणीकरण वर्ष 2029 में निर्धारित है तथा इसकी वैधता संतोषजनक सर्विलांस ऑडिट के अधीन रहेगी। विद्युत वितरण व्यवस्था में गुणवत्ता, व्यवस्थित कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रमाण-पत्र एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बैतूल उत्तर संभाग एवं बोरदेही वितरण केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिए किए गए प्रयासों से कंपनी की गुणवत्ता-आधारित कार्यप्रणाली को और मजबूती प्रदान की है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul