➡️ #आशीर्वाद_का_दीया: जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम में 2500 दीपों का प्रज्वलन
➡️ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ
➡️ केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के हितग्राही, विद्यार्थी एवं नागरिक हुए शामिल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” का शुभारंभ गुरुवार को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के साथ किया गया। बैतूल के जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम में केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य विभाग श्री दुर्गादास उईके एवं जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर के मुख्य आतिथ्य में 2500 दीपों का प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, नोडल प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी चौबे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वत्सला शिवहरे सहित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के हितग्राही, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
सेवा और जनभागीदारी को जनआंदोलन बनाने का संकल्प
इस अवसर पर केन्द्रित मंत्री श्री उईके ने कहा कि “आशीर्वाद का दीया” सेवा के प्रति आभार, सुशासन के प्रति विश्वास और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा गतिविधियों से जोड़ते हुए जनभागीदारी को मजबूत किया जा रहा है। अभियान के तहत बच्चों, युवाओं, महिलाओं, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, हितग्राहियों तथा जनप्रतिनिधियों को जोड़ने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। “मेरे सपनों का भारत—चित्र सेवा”, “नमो सेवा—अनकही कहानियां”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा ज्योति कलश यात्रा” और “सेवा मेरा योगदान” सहित विभिन्न गतिविधियां अभियान का हिस्सा रहेंगी। रक्तदान शिविरों सहित अनेक सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
➡️ युवा नए भारत के निर्माण की शक्ति
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि युवा भारत की वर्तमान शक्ति और भविष्य की नींव हैं। आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने, स्टार्टअप शुरू करने, नवाचार करने और नए भारत के निर्माण में योगदान देने वाला युवा है। स्टार्टअप इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और ज्ञान आधारित विकास से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
➡️ प्रधानमंत्री ने जनसेवा के संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया : मोहन नागर
जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा के संकल्प के साथ जनसेवक के रूप में देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता का संदेश देकर देश में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा की। मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों से देश में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि युवा, गरीब, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने से जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को विशेष पहचान मिली है।
➡️ चार एम्बुलेंस सहित विभिन्न परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में रक्तदान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके के प्रयासों से जिले के लिए चार नवीन एम्बुलेंस तथा सतपुड़ा क्षेत्र सारणी में 54 लाख रुपये की लागत से केज कल्चर परियोजना की स्वीकृति मिली है। इससे लगभग 10 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मत्स्य पालन से लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि कुकुरू में बकरी पालन परियोजना को भी स्वीकृति मिली है, जिससे लगभग 1500 लघु एवं सीमांत तथा भूमिहीन किसानों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा जिले में सेंट्रलाइज्ड लाइब्रेरी, ट्राइबल स्पोर्ट्स स्कूल और आजीविका पार्क जैसी परियोजनाएं भी अंतिम चरण में हैं। इन परियोजनाओं से जिले के किसान, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, विद्यार्थी और जनजातीय वर्ग सहित विभिन्न समुदाय लाभान्वित होंगे।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul