घाटोल: भीलवन-शाहपुरा मार्ग का नाला पुल जर्जर, जमीन की गहराई में धंसा हुआ, बारिश के दिनों में बन जाती है गंभीर समस्या
भीलवन -शाहपुरा मार्ग पर वर्षो पुराना निर्मित नाला पुल अब दिनों दिन जर्जर होता जा रहा है। वही वासु पूर्व सिर्फ पाइप डालकर नाला पुल का निर्माण किया गया था। जिसके दोनों और मार्ग कि सड़क ऊचाई युक्त हे। और नाला पुल जमीन कि गहराई मे होने से बारिश के दिनों में गंभीर समस्या बन जाती है। शनिवार शाम 4 बजे पब्लिक एप की पड़ताल पर जानकारी जुटाने पर उक्त समस्या सामने आयी।