एकतरफा प्यार के खूनी जुनून ने एक परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। जशपुर के थाना आस्ता क्षेत्र के ग्राम हर्री में 55 वर्षीय धनमनी बाई की कुल्हाड़ी (टांगिया) से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी। दरअसल, ग्राम कोमडो निवासी 30 वर्षीय अवधेश राम उर्फ गुटका मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। युवती द्वारा बात करने से मना करने और मृतिका द्वारा अपनी बेटी को परेशान न करने की सख्त हिदायत देने पर बौखलाए आरोपी ने इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।
हत्या को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में लगे आरोपी के मंसूबों पर जशपुर पुलिस ने पानी फेर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी की मदद से पड़ोसी राज्य झारखंड के रायडीह में घेराबंदी कर आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगिया बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
#Jashpur #ChhattisgarhCrime #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #MurderMysterySolved #Justice #CGPolice #LawAndOrder #FatafatNews