कटनी - खेत के पास मिला तेंदुए का शव, जांच में शिकार का खुलासा, दो शिकारी गिरफ्तार, दो फरार
कटनी के रीठी क्षेत्र में खेत किनारे तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देवरी गांव में मृत अवस्था में मिले तेंदुए को लेकर शुरुआती जांच में शिकार की आशंका सामने आई है। वन विभाग की टीम ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
Huzur, Bhopal | Sep 11, 2026