इस्लामनगर अलीगंज: ईस्लामनगर अलीगंज के सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा- मतदाताओं का भरोसा टूटने नहीं देंगे
ई.अलीगंज प्रखंड के सभी 10 पैक्स में हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों ने मतदाताओं का आभार जाता है। इसको लेकर शनिवार की शाम 5 बजे के लगभग पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि ई. अलीगंज प्रखंड के सभी 10 पैक्सों के मतदाताओं ने जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया है उसे टूटने नहीं दूंगा। साथ ही किसानों को सरकार से मिलने वाली लाभ को भी दिलाने का प्रयास करूंगा।