इस्लामनगर अलीगंज: ई. अलीगंज के 10 पैक्सों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न, मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही
ई. अलीगंज प्रखंड के 10 पैक्सों में मंगलवार को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक मतदान डाले गए। हालांकि कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार को देखते हुए उन्हें निर्धारित समय के बाद तक भी मतदान डालने का मौका दिया गया। बता दे की सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।