इस्लामनगर अलीगंज: ई. अलीगंज प्रखंड के 10 पैक्सों के पहले चरण के चुनाव के नतीजे घोषित, तीन को छोड़कर अन्य पुराने चेहरे जीते
ई. अलीगंज प्रखंड के सभी दस पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक तरीके संपन्न होने के बाद प्रखंड कार्यालय में मंगलवार देर रात्रि में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। जिसकी जानकारी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा बुधवार की दोपहर 2 बजे के लगभग विस्तार से दी गई।