जमुई: पुरसंडा गांव में पुलिस ने की छापेमारी, 200 लीटर फुला महुआ और 2 लीटर देसी शराब बरामद
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 शराब तस्करों के खिलाफ सिकंदरा पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिकंदरा प्रभारी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विनोद चौधरी पिता शक्ति चौधरी के घर से पुलिस ने 2 लीटर देसी महुआ शराब को जब्त किया।