कटिहार: धीरज हत्याकांड: तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय में दी जानकारी
धीरज हत्याकांड मामले में पुलिस के दबिश के कारण 7 अभियुक्त में तीन अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने 7:30 बजे प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी काजल कुमारी ने सात लोगों को अभियुक्त बनाया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।