कटिहार: चकला मौला नगर में चोरी हुई मूर्ति का पुलिस ने किया खुलासा, 5 चोर गिरफ्तार
शुक्रवार की शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा में प्रेस वार्ता कर मूर्ति चोरी मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौला गांव स्थित मंदिर से श्री कृष्णा की मूर्ति चोरी हो गई थी। मामला दर्ज होने के बाद चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया।