कटिहार: पुरानी ढेरुआ में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती
पुरानी ढेरुआ में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में महिला जख्मी हो गयी। यह मामला दिन के दो बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल , पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है