पथरिया: सूखी पिपरिया के पास अनाज से भरा मालवाहक पलटा, चालक बाल-बाल बचा, दमोह-बटियागढ़ मार्ग पर हुआ हादसा
Patharia, Damoh | May 16, 2025 पथरिया तहसील के सूखी पिपरिया के पास अनाज से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में चालक बाल बाल बचा घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त मालवाहक अनाज लेकर दमोह मंडी जा रहा था तभी अचानक मालवाहक का टायर फट गया,दमोह-बटियागढ मार्ग पर हादसा होने से यंहा वाहन चालकों को निकलने में परेशानियां भी हुई