पथरिया: पथरिया गढ़ाकोटा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बाइक ने बालिका को टक्कर मारी, अस्पताल भेजा गया
Patharia, Damoh | May 13, 2025 पथरिया गढाकोटा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास आज मंगलवार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात बाइक ने राह चलते बालिका को टक्कर मार दी,घटना मे 11 साल की बालिका सपना पटेल घायल हुई जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,अज्ञात बाइक की पतासाजी की जा रही है।